आगरा में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। केडा भारती आगरा महानगर ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश द्वारा संस्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जयंती जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन आरजे स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार मित्तल (जिला अध्यक्ष) द्वारा किया गया।

आरजे स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक रामप्रवेश दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 3 वर्ष से अधिक आयु के छोटे-छोटे जिम्नास्ट भी शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य जिम्नास्टिक खेल को बढ़ावा देना और बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी उत्साह देखने को मिला। नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *