
मथुरा, 3 अगस्त। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उ०प्र० टेबल टेनिस संघ के समन्वय से 02 से 04 अगस्त तक संस्कृति विश्वविद्यालय मथुरा में आयोजित करायी जा रही प्रदेश स्तरीय जूनियर टेबल टेनिस बालक / बालिका प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर विजेता एवं उप विजेता बालक बालिका खिलाडियों को पुरस्कार वितरण सुनील चन्द्र जोशी कीडा अधिकारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा मण्डल एवं विजय सिंह पूर्व कीडा अधिकारी का राकेश कुमार यादव कीडा अधिकारी मथुरा ने बैज लगाकर एवं पटुका पहनाकर स्वागत किया । कमल चावला सचिव जिला टेबल टेनिस संघ ने संचालन किया।
बालक वर्ग के क्वाटर फाइलन में कानपुर मण्डल ने आगरा मण्डल को 3-0 से पराजित किया । बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आगरा मण्डल ने अयोध्या छात्रावास को 3-0 से पराजित किया । कानपुर मण्डल ने लखनऊ मण्डल को 3-0 से पराजित किया प्रयागराज मण्डल ने वाराणसी मण्डल को 3-2 से पराजित किया ।
प्रयागराज मण्डल ने कानपुर मण्डल को 3-1 से पराजित किया।
बालिका वर्ग टीम सेमी फाइनल में आगरा मण्डल ने कानपुर मण्डल को 3-0 से पराजित किया । प्रयागराज मण्डल ने सहारनपुर मण्डल को 3-0 से पराजित किया ।बालक वर्ग टीम फाइनल में प्रयागराज मण्डल ने लखनऊ मण्डल को 3-0 से पराजित किया। जिसमें कि प्रयागराज मण्डल के अर्थव ने लखनऊ मण्डल के सौर्य को 3-0, आर्यन ने लक्ष्य को 3-1 एवं अर्थव / आर्यन ने सौर्य / लक्ष्य को 3-0 से हराया । बालिका वर्ग टीम फाइनल में आगरा मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 3-0 से पराजित किया जिसमें कि आगरा मण्डल की श्रेया ने प्रयागराज मण्डल की भालिनी को 3-0, वान्या ने इता को 3-0 एवं वान्या/श्रेया ने भाालिनी/आंका को 3-0 से हराया । बालिका वर्ग की टीम चैम्पियनशिप में आगरा मण्डल विजेता रही तथा उप विजेता प्रयागराज मण्डल रहीं । बालक वर्ग में प्रयागराज विजेता रही तथा उप विजेता लखनऊ रही ।
बालक वर्ग एकल के तृतीय राउंड में आयंन कुमार प्रयागराज ने जतिन बजाज अयोध्या को 3-2 से हराया। कृष्णा गोरखपुर ने सृजन लखनऊ को 3-0 से हराया। रितेश कुमार आगरा ने हर्श कुमार गोरखपुर को 3-0 से हराया अर्थव श्रीवास्तव प्रयागराज नेा सर्वय आगरा को 3-0 से हराया। रिशभ विश्वकर्मा आगरा ने अर्पित चन्द्रा प्रयागराज को 3-1 से पराजित किया। अनयराज कानपुर ने सौर्य बंसल आगरा को 3-0 से पराजित किया। अमन मनवानी आगरा ने प्रथम सिह अलीगढ़ को 3-0 से हराया । आदित्य सिंह अलीगढ़ नं कनिश्क तेवतिया कानपुर को 3-0 से हराया। रितिक कुमार आगरा छात्रावास ने प्रनित अग्रवाल लखनऊ को 3-0 से पराजित किया।


