आगरा। आलू सीड वितरण प्रभारी संजीव यादव पर किसानों को परेशान करने का आरोप किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने लगाया है। उन्होंने किसानों का आलू बीज के लिये लिया गया पैसा वापस कराने की मांग उपनिदेशक उद्यान मुकेश कुमार से की है। इस पर उपनिदेशक ने जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह को पत्र लिखकर आदैश दिये हैं कि आलू प्रभारी से तत्काल प्रभाव से किसानों का पैसा वापस दिलाया जाए।
उद्यान विभाग से किसानों को परेशान किया जा रहा किसानों को आलू बीज भी नहीं दिया ओर उनके पैसे तक वापस नहीं किए जा रहे किसान हो रहे परेशान
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने उद्यान उप निदेशक को पत्र देकर पैसे लाभांश सहित बापस कराए आज पत्र जारी उद्यान अधिकारी अनीता सिंह को जारी किया 7दिन में पैसे वापस कराए ओर रिपोर्ट प्रेषित करे। किसान नेता श्याम सिंह चाहर, नि० रोहता, ग्राम व पोस्ट- रोहता जिला आगरा द्वारा अपने शिकायती पत्र दिनांक 22.11.2025 के द्वारा अवगत कराया गया है कि आलू बीज के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में आलू बीज प्रभारी संजीव कुमार को दिनांक 25. 10.2025 को 70 कु० कुफरी बहार बीज हेतु कुल रू0 2,05,000/- (दो लाख पाँच हजार) मात्र जमा किया गया था जिसकी रसीद कैश बुक क्रमांक रहित दिनांक 25.10.2025 श्याम सिंह चाहर, ककुआ आलू बीज की कुल मात्रा 70 कु0 (140 पैकिट) अंकित है। कृषक द्वारा अवगत कराया गया है कि न तो उसे बीज दिया गया है न ही पैसा वापस दिया गया है साथ में परेशान भी किया जा रहा है।


