आगरा छावनी पर चलाया गया किलाबंदी टिकट जांच अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक-12.03.2026 को आगरा छावनी जं0 पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा/बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध किलेबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया । उक्त जांच अभियान में श्री राशिद जमील मुख्य टिकट निरीक्षक/स्टेशन, हरती मीना मुख्य टिकट निरीक्षक /डिटेल तथा श्री एचके वर्मा मुख्य टिकट निरीक्षक सहित अन्य टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा, जिन्हें देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
उक्त जांच अभियान में 178 बिना टिकट यात्रियों से 1,28,170 रुपए तथा 182 अनियमित यात्रियों से 91,450 रुपए जुर्माने सहित कुल 360 यात्रियों से 2,19,620 रु का जुर्माना वसूल किया गया ।
जनसंपर्क अधिकारी सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके ।अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी एवं धूम्रपान न करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *