आगरा, 8 मई। अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर आज 1928 वें दिन झंडारोहण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि हरीश अग्रवाल रि. मुख्य टिकट निरीक्षक ,भारतीय रेल रहे। उन्हौने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर हुए राष्ट्रगान के समय बाजार कमैटी परिवार के सदस्य राजेश यादव, सुन्दर लाल चेतवानी, परमात्मा सिंह अरोरा, अजय नोतनानी, लाखन सिंह बघेल पत्रकार, संजय नोतनानी,रितेश महाजन, दिनेश अरोरा, सुनील कोहली, सुनील जी, एसके दुबे,जूली, विकास अग्रवाल , शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव, अनुराग कुशवाह अनुराग अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे। बाजार कमेटी ने 26 जनवरी 2018 से निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा कर शुभकामनाएं दीं।