
आगरा, 6 अक्टूबर। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनन्द के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु कल आगरा किला स्टेशन से गुजरने वाली 05914,09277, 15635,04156 गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध आगरा किला- बयाना खंड में जाँच की गई । जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 17 बिना टिकट यात्रियों से रु-4250/- तथा 21 यात्रियों से गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने के फलस्वरूप रु0- 2100/- सहित कुल 38 यात्रियों से रु0- 6990/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
जांच में श्री जी.एस मीना मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट एवम अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए |


