रंगीन रोशनी में नहाई फतेहाबाद रोड, पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण

Press Release उत्तर प्रदेश


—- ताज महोत्सव के मद्देनजर नगर निगम ने 300 पेड़ों पर फसाड लाइटें लगाईं
—-आयुक्त बोले—पर्यटन को मिलेगी नई पहचान

आगरा। ताज महोत्सव के मद्देनज़र नगर निगम ने शहर की प्रमुख वीआईपी सड़क फतेहाबाद रोड को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया है। आई लव आगरा प्वाइंट से लेकर रमाडा होटल तक सड़क के दोनों ओर खड़े करीब 300 पेड़ों पर आकर्षक फसाड लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पूरी सड़क रात के समय जगमगाने लगी है। यह साज-सज्जा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।
नगर निगम के मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि फतेहाबाद रोड शहर के प्रमुख पर्यटन मार्गों में शामिल है और ताज महोत्सव के दौरान इस मार्ग से बड़ी संख्या में पर्यटक गुजरते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सौंदर्यीकरण योजना के तहत पूरी सड़क को रंगीन लाइटों से सजाया गया है, ताकि पर्यटकों को आगरा की आकर्षक और व्यवस्थित छवि दिखाई दे।
उन्होंने बताया कि आई लव आगरा प्वाइंट के सामने बवाग द्वारा लगाए गए खराब पड़े फव्वारे को भी ठीक करा दिया गया है। फव्वारे के आसपास रंगीन लाइटें लगाई गई हैं, जिससे यह स्थल भी शाम के समय बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा है और पर्यटक यहां रुककर फोटो और सेल्फी ले रहे हैं।
लाइटों के सुचारु संचालन और रखरखाव के लिए नगर निगम द्वारा चार विशेष टीमों को तैनात किया गया है, जो नियमित निरीक्षण कर खराब लाइटों को तुरंत ठीक करने का कार्य कर रही हैं।

वर्जन —–

इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि ताज महोत्सव के दौरान आगरा में बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। शहर की प्रमुख सड़कों और पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, ताकि आगरा की बेहतर और व्यवस्थित छवि प्रस्तुत की जा सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *