आगरा .11.06.2026. खेत बचाओ अभियान एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11 जून 2026 को आगरा जनपद के विकास खण्ड खेरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कागारोल में “समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (विकसित कृषि संकल्प अभियान)” एवं “सघन खेत बचाओ अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 सांसद फतेहपुर सीकरी प्रतिनिधि श्री महेन्द्र सिंह चाहर, संयुक्त कृषि निदेशक आगरा मण्डल आगरा श्री विनोद कुमार यादव, उप कृषि निदेशक आगरा श्री मुकेश कुमार, उप निदेशक(भू0सं0) आगरा मण्डल श्री नीरज रान कटियार, पशु चिकित्साधिकारी खेरागढ़ डा0 अरूण प्रभाकर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 अंकुर त्रिपाठी, प्रधानपति कागारोल श्री वच्चू सिंह सोलंकी एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डा0 संग्राम सिंह व श्री जोरावर सिंह ने प्रतिभाग किया तथा किसानों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मा0 सांसद प्रतिनिधि ने किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कृषक हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित कृषि की संकल्पना तभी साकार होगी जब किसान नवीन कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसल संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा सघन खेत बचाओ अभियान उद्देश्यों एवं लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदानों एवं सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की। उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अन्त में उप कृषि निदेशक ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए मा0 सांसद प्रतिनिधि, अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


