अधिकारियों के साथ हुई किसानों की बैठक रही बेनतीजा, दो जून को फिर बैठेंगे

Politics उत्तर प्रदेश

आगरा, 29 मई। इनर रिग रोड लैंड पार्शल तृतीय फेस जमीन अधिग्रहण के संबंध में  अधिकारियों और किसानों के साथ आगरा विकास प्राधिकरण मे हुई बैठक बेनतीजा रही। किसान नेता बैठक से बाहर आकर नारेबाजी करते नजर आये। बताया गया कि अब दो जून को फिर से बैठक होगी। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि जो रिपोर्ट शासन को भेजी गई है, वह  पूरी निराधार है ।
किसान नेता कहा कि जमीन अधिग्रहण वापसी की नियमावली धारा 24/2/कब्जे के दिनांक से पांच साल तक कोई भौतिक कब्जा नहीं किया गया तो  जमीन वापस होगी।
विभाग उसी किसान को जमीन वापस करेगा जिसकी जमीन ली है ।
प्रगतिशील किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने आरोप लगाया किसानों के साथ अन्याय मत करो । ताज सिटी आलू उत्पादक समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जमीन का मुआवजा हम किसानों को दिलाकर रहेंगे।  किसान नेता मुकेश पाठक एवं सोमवीर यादव ने कहा कि  सरकार को वर्तमान रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा या किसानों की जमीन वापस करनी होगी।  किसानों ने सारे सुबूत अधिकारियों के सामने रखे तो अधिकारियों ने तीन दिन का समय माग लिया। बैठक  फिर होगी दिनांक 2/6/2026/,को समय 12,30बजे एडीए सभा कक्ष में। आज की बैठक में महावीर सिंह चाहर ,मनोज शर्मा, वेदों पंडित, रविंद्र सिंह, चेतन स्वरूप रावत, विनोद शुक्ला , शिव गणेश ,मुकेश रावत ,चुन्नू बघेल ,वासुदेव कुशवाहा, अशोक कुमार, सलीम खान, लक्ष्मीनारायण बघेल विनोद कुमार महावीर चार क पाठक श्याम सिंह राम धर्मेंद्र सिंह नौतन सिंह श्री भगवान शर्मा नरेंद्र शर्मा पप्पू शर्मा शैलेंद्र सिंह जगदीश सत्यवीर अजय दयाकिशन, घनश्याम ,नरेंद्र राणा, गौतम शर्मा ,पप्पू ,धर्म जीत ,राधे, हरि सिंह ,भगवान सिंह ,विष्णु भगवान शर्मा ,वासुदेव, रामबाबू वर्मा, नागेंद्र फौजी ,रामू ,प्रदीप कुमार, पवन सिंह, देवी सिंह ,राम प्रसाद ,रघुनाथ सिंह ,राम प्रवेश ,विनोद कुमार, महेश कुमार, लखन सिंह,विशंभर शर्मा  मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *