आगरा।किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने आरोप लगाया कि सहकारिता विभाग के अधिकारियो ने जन सूचना अधिनियम के तहत विभाग अपीलीय अधिकारी विमल कुमार और जन सूचना अधिकारी मिलकर परेशान कर रहे हैं। तारीख पर तारीख लगाते हैं एक दिन के बाद फिर तारीख कई दिन लगाई दो दिन छोड़कर तारीख लगाई गई जन सूचना के लिए मैने 4800/जमा किए फिर भी नहीं मिली दि 18/3/2026,को लगाई उस के बाद पत्र मुझे 24/4/2026,मिला कुछ नहीं हुआ फिर मुझे बाबू ने 27/4/2026को फिर बुलाया कि आपकी सुनवाई होगी जैसी फाइल रखी थी उस में कोई डेट नहीं थी 18/3/2026,का कॉलम खाली था केवल मेरे हस्ताक्षर थे खाली कॉलम था इनके द्वारा पहले भी फर्जी बाड़ा किया जा चुका है।
प्रगति सील किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने कहा कि पूर्व जिलाधिाकारी से शिकायत के बाद भी किसानों को डीएपी 1600 रुपये में खरीदना पड़ा।
ताज आलू उत्पादक किसान सेवा समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने कहा कि गरीब बच्चों को स्कॉलर शिप वितरण में भी धांधली बरती गयी है। इसकी जांच करायी जाए। किसान नेता मुकेश पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा दोषी विभागों के अधिकारियों के द्वारा किसान नेताओं को धमकायाजा रहा है। शिकायत न करने के लिये दवाब बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन देने वालों में किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ लाखन सिंह ,सुरेंद्र कुमार ,विश्वार सिंह ,पंकज कुमार ,जयप्रकाश ,शाकिर खान ,महताब सिंह, गजेंद्र सिंह चाहर, वी एस चाहर, लक्ष्मी नारायण बघेल, मुकेश पाठक, मुरारी लाल सिंह, लाखन सिंह त्यागी ,दिनेश तोमर, रामप्रकाश सिंह सहित कई किसान थे।


