किसान नेता ने सहकारिता आयुक्त को दिया 21 सूत्री ज्ञापन

Press Release उत्तर प्रदेश

 

किसानों को परेशान करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगेः योगेश कुमार 

आगरा।  किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने सहकारिता विभाग में हुए बड़े घोटाले की जांच के संबंध में आज 21 सूत्री ज्ञापन प्रदेश के सहकारिता आयुक्त योगेश कुमार को दिया। वे यहां जेपी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। किसान नेता की मांग पर सहकारिता आयुक्त ने उच्च स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने का वायदा किया है।

श्री चाहर ने कहा कि सहकारिता विभाग आगरा में किसानों का जो पैसा जमा है, उसको न तो वापस किया गया और न ही उन्हें लाभांश दिया गया। इसमें अधिकारियों द्वारा घोटाला किया गया है।  किसान नेता लाखन सिंह त्यागी ने सचिवों पर डीएपी 1500/रुपए में बेचने के सुबूत वीडियो के माध्यम से दिखाये।

आलू विकास समिति प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने कहा कि समितियों पर किसानों को एकबीघा पर दो कट्टे और बीस बीघा पर किसान को तीन कट्टे ही दिए जा रहे हैं। अधिकारी ओर सचिव पर मिल कर 1500 में बेचने का आरोप लगाया।सहकारिता आयुक्त योगेश कुमार ने कहा जल्दी दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधिमंडल को सुबूतों के साथ लखनऊ बुलाया है। आयुक्त ने कहा कि दोषियों को किसी कीमत नहीं छोड़ेंगे।  मुख्य मंत्री का आदेश है किसानों डीएपी भरपूर मिले। किसानों को परेशान करने वाले  अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।  इस मौके पर किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ लाखन सिंह त्यागी, मोहन सिंह चाहर, देवप्रकाश, सुभाष चौधरी, विकम सिंह, रामू चौधरी, लक्ष्मी नारायण बघेल,  विशंभर सिंह, उदय वीर, कालू यादव, रामगोपाल शर्मा,  बीएस त्यागी ,वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह चाहर, सुरेंद्र सिंह, मुकेश पाठक,  संतोष कुमार, देवेंद्र सिंह, प्रदीप फौजदार, काका राम आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *