रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं. 19817/19818 रतलाम–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का कोटा मंडल के अरनेठा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव 01 अप्रैल 2026 से अग्रिम आदेश तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
यह दोनो दिशाओं में ये गाड़ियाँ वर्तमान समय-सारिणी के अनुसार अरनेठा स्टेशन पर यथावत ठहरेंगी।यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।


