उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई ने संगठन का किया विस्तार
आगरा / बाह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई के अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल एवं महामंत्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में जिला आगरा की तहसील बाह एवं भदरौली में उद्योग व्यापार मंडल बाह की नई कमेटी गठित की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बाह का अध्यक्ष दयाशंकर बरुआ , महामंत्री गणेश , कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता को मनोनीत किया गया। सभी बाह के व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया। बाह नगर का ढोल नगाड़ों के साथ पूरी मार्केट का भ्रमण कर व्यापारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उसके बाद भदरौली में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भदरौली के अध्यक्ष शैलेंद्र भारद्वाज एवं महामंत्री गगन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष योगेंद्र परिहार को मनोनीत किया गया। जिसमें सभी भदरौली के व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया और भदरौली अध्यक्ष शैलेंद्र भारद्वाज ने कहा कि भदरौली के व्यापारियों की हर समस्या के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा।
नई कार्यकारी ने जिला अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल एवं जिले की पूरी टीम का जोरदार स्वागत किया। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने कहा कि बाह और भदरौली में व्यापार मंडल हर व्यापारियों की समस्याओं के लिए तत्पर खड़ा रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री राजेंद्र सिंह , ओमप्रकाश , अशोक कुमार गुप्ता , सत्येंद्र बरुआ , राजू भारद्वाज, राहुल बरुआ , अंकुर तिवारी , मुकुल गुप्ता, आशु गुप्ता, के के पठान, अमन जैन, मनीष जैन, मनोज लोहिया, अजय कशेर, मोनू भारद्वाज, हिमांशु जैन, गोपाल गुप्ता, बृजेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अनुज भारद्वाज, सौरव गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
