
आगरा। आज दिनांक 05.05.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में नागरिक सुरक्षा संगठन के निष्ठावान एवं समर्पित कर्मचारियों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का विषय “भारतीय रेल के विकास एवं परिचालन में नागरिक सुरक्षा संगठन का योगदान” रखा गया। प्रतियोगिता में कुल 23 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने विचारों के माध्यम से नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में राजभाषा विभाग द्वारा निरंतर ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है।
यह आयोजन न केवल प्रतिभागियों की लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करने वाला रहा, बल्कि भारतीय रेल में नागरिक सुरक्षा संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करने में सफल रहा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल द्वारा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अफताब अहमद ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी बी.एस चौहान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहेl


