आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: शातिर ‘निक्की बग्गा’ पैर में गोली लगने से घायल, अवैध असलहा और बाइक बरामद

Crime

आगरा। जनपद के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरा देख शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

​घेराबंदी देख शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर सीकरी पुलिस टीम उन्देरा नहर के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से टीम पर गोली चला दी।

आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त निक्की बग्गा उर्फ बग्घा पुत्र गुड्डू (निवासी सिकरौदा) के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।

पुराना आपराधिक इतिहास और बरामदगी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निक्की बग्गा एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी से ​एक अवैध तमंचा (315 बोर), ​एक जिंदा कारतूस और एक खोखा, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सामान बरामद किया है

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अछनेरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *