
आगरा । नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा विगत आठ मई को कक्ष संख्या 232 में ठेकेदारो द्वारा कर्मचारियों का अपमान करने पर तथा कक्ष संख्या 232 को ठेकेदारों के कब्जे से मुक्त कराने हेतु आज नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें लोकेश परिहार (अध्यक्ष), दीपक राठौर (महामंत्री). रहमान अली (उपाध्यक्ष), सुनील कुमार वरिष्ठ (उपाध्यक्ष), सुमित चौहान (संगठन मंत्री), अवधेश उपाध्याय, अजय श्रोतिया, प्रकाशवीर, गोपाल स्वरूप, सुनील कुमार कुमार वरिष्ठ, अजय, अफाक अहमद, नीतेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


