एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की जिम्नास्टिक प्रशिक्षु अनन्या गुप्ता का एशियन जूनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा की जिम्नास्टिक प्रशिक्षु अनन्या गुप्ता पुत्री रोहित गुप्ता का चयन एशियन जूनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैम्पियनशिपन के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

अनन्या ने हाई परफोरमेन्स जिमनास्टिक सेण्टर भुवनेश्वर में 22 मई से 20 जून तक आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान बनाया। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक Jiangyin (चीन) में आयोजित होगी।

अनन्या जून 2022 से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में सविता श्रीवास्तव, जावेद एवं राजेश यादव के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।इस उपलब्धि पर सभी प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने अनन्या को शुभकामनाएँ देते हुए एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा अनन्या को  शुभकामनाएं दी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *