निर्धन प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर का लाभ मिल सके, इस दिशा में भी प्रयास किया जाएः मंडलायुक्त

Press Release SPORTS उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक

आगरा । मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में लघु सभागार में मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी द्वारा एजेण्डा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया कि स्पोर्ट्स काॅलेज/छात्रावास के चयन/ट्रायल्स के दृष्टिगत 14 वर्ष से कम आयु के बालक/बालिकाओं की 10 खेलों की मण्डल स्तरीय आयोजन प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह में किया जाना है। आयोजन को सकुशल संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षार्थियों सहित स्ट्रैन्थ एवं कन्डीशनिंग प्रशिक्षण शिविर, मण्डल मुख्यालय पर समस्त जनपदों के खेल विशेष हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर, विश्वविद्यालय/माध्यमिक शिक्षा/बेसिक शिक्षा के विद्यार्थियों को स्टेडियम की सुविधाओं एवं प्रशिक्षण शिविरों से जोड़ने संबंधी इत्यादि बिन्दुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। खेल संघों द्वारा जिला चैंपियनशिप तथा राज्य चैपिंयनशिप के विजयी खिलाड़ियों को उनकी आवश्यकतानुसार खेल किट/डाइड सप्लीमेंट आदि प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की गयी। इसके अलावा समिति के सदस्यों द्वारा खेल संवर्धन हेतु आधुनिक खेल उपकरण क्रय किए जाने का सुझाव भी प्रस्तुत किया गया।

बैठक में रखे गये सभी बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा उपरान्त आयुक्त द्वारा क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी संजय शर्मा को निर्देश दिए गये कि प्रतिभावान खिलाडियों एवं उनके खेल संवर्धन हेतु बैठक में प्राप्त सुझावों पर समिति के नियमानुसार कार्यवाही की जाए। एकलव्य स्टेडियम का प्लान प्रस्तुत किया जाए जिससे स्टेडियम में आवश्यक सुधार/जीर्णोद्धार एवं खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत सुविधाओं में इफाजा हो सके। निर्धन प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर का लाभ मिल सके इस दिशा में भी प्रयास किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *