आगरा। शहर में बढ़ते खतरनाक अपशिष्ट के सही निस्तारण के लिए नगर निगम ने शहर में विशेष अभियान चलाकर घरों और मार्केट से लगभग 4 कुंतल ई कचरा के अलावा अन्य प्रकार के डोमेस्टिक और सेनेटरी वेस्ट एकत्रित कर कुबेर पर स्थित नगर रीसाइकलिंग के लिए भिजवाया।
शेर के चारों जून में चलाई गई अभियान के दौरान शाह मार्केट ताजगंज लोहा मंडी और हरी पर्वत जोन मैं स्थित इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानों पर जाकर नगर निगम की टीमों ने ही कचरे को एकत्रित किया। इस दौरान दुकानदारों को सार्वजनिक स्थल पर ई कचरा फेंकने से होने वाले नुकसानों से भी अवगत कराया गया।
—–क्या होते हैं खतरनाक अपशिष्ट—-
खतरनाक अपशिष्ट वे पदार्थ होते हैं जो जल, मिट्टी और वायु को प्रदूषित कर मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। ये अपशिष्ट मुख्य रूप से रसायनों, धातुओं और जहरीले तत्वों से मिलकर बने होते हैं।
अभियान में ई-वेस्ट कलेक्शन, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट और डोमेस्टिक सेनेटरी वेस्ट को एकत्रित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया की डोमेस्टिक सेनेटरी वेस्ट में सेनेटरी नैपकिन और डायपर्स, घरेलू अपशिष्ट में दवाइयां, बल्ब, सीएफएल आदि जैसा कचरा एकत्रित करने के लिए हर वीकएंड को इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ई वेस्ट का भी कलैक्शन किया जाएगा। अपशिष्ट को कलेक्शन करने के लिए नगर निगम की गाड़ियां सभी वार्डों में घूमेंगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम पहले से ही गठित कर दी गई हैं। गाड़ियों पर रखें लाल डब्बे में सेनेटरी बेस्ट अपशिष्ट और कल में डोमेस्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया जाएगा। ई बेस्ट के लिए अलग से चार गाड़ियों की व्यवस्था की गई थी। इन पर कचरा डालने के लिए काले रंग की डस्टबिन लगाई गई थी। अपशिष्ट नगर निगम द्वारा कुबेरपुर स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ले जाया जाएगा जहां उसे री सायकिल किया जाएगा।
——कंट्रोल रूम की ले सकते हैं मदद—-
सहायक नगर आयुक्त के अनुसार यदि कोई नागरिक अपने घर में रखा अपशिष्ट नगर निगम को देना चाहता है तो वह नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 और 5622990100
पर फोन करके सुविधा का लाभ उठा सकता है।
वर्जन ——-
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने घरों से खतरनाक अपशिष्ट अलग करके रखें, ताकि इसे सही तरीके से नष्ट या पुनर्चक्रित किया जा सके। इस पहल से आगरा को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी