आगरा के अयोध्या कुंज स्थित श्री राम मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दीपावली, गोवर्धन पूजा व भव्य अन्नकूट प्रसादी भंडारे का आयोजन

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश


​आगरा:​अयोध्या कुंज स्थित श्री राम मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 09 नवंबर 2026, दिन सोमवार को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भव्य अन्नकूट प्रसादी भंडारे का आयोजन अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 6:00 बजे विशेष आरती के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से बेहद भव्य रूप से सजाया गया था। संध्या बेला में भगवान श्री राम की विशेष आरती के पश्चात गोवर्धन पूजा का अनुष्ठान श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंदिर के महंत पंडित पवन शास्त्री का व अयोध्या नाथ मंदिर कमेटी और सभी अयोध्या कुंज बासियो का पूर्ण सहयोग रहा। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। ​पूजा-अर्चना के उपरांत आयोजित विशाल अन्नकूट प्रसादी भंडारे में सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधुओं ने सपरिवार सम्मिलित होकर महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया। कमेटी के सदस्यों ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत पवन शास्त्री मंदिर परिसर कार्यकारिणी एवं छात्र वासी उपस्थित रहे। यह जानकारी मनोज नोतनानी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *