आगरा।जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉक्टर हरि सिंह की सूचना अनुसार अनूप शहर में 64 वीं राज्य महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 दिसंबर तक किया जा रहा है । संयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल ने बताया इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला आगरा महिला बास्केटबॉल टीम का चयन 28 नवंबर को सायं 4:00 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिसमें भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ी समय से किट में स्टेडियम कोच मनीष वर्मा, सचिन दत्त जोशी ,शैलेंद्र सोनी, प्रतिभा रावत जैन ,हरेंद्र प्रताप शर्मा, राहुल सक्सेना ,दीपक कुमार, कुलदीप को रिपोर्ट करें।


