आगरा, 19 सितंबर। जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता आगामी 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से एकलव्य स्टेडियम पर होगी। प्रतियोगिता अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी श्री रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के क्रीड़ा प्रभारी सौरभ सिंह से मो. न. 902777374 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दी है।