आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने टीएसी टीम के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जांच अधिकारी संबंधित दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ओर ठेकदार के इशारे पर कार्य कर रहे हैं क्योंकि दोषियों ने इनको सुविधा शुल्क देकर जांच ठंडे में डाल रखी है। ऐसा क्यों है। श्री चाहर ने कहा कि 14 महीने में भी जांच नहीं की । उन्होंने कहा कि 21 गोदामों के निर्माण के नाम पर 4 करोड़ 12 लाख रुपये का घोटाला हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने आदेश दिये हैं कि दस दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराए नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
ताज सिटी आलू समिति के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण बघेल ने कहा है कि नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता ओर आर ई एस और पीएमजी एस बाई नलकूप विभाग के अधिकारी कुम्भ करण की नींद सोए हुए हैं। उन्होंने दोषियों से सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया ।
