आगरा, 6 सितम्बर। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स का विवरण निम्नवत है-
वालीबाल के जिला स्तरीय ट्रायल्स 06 सितम्बर को अपराहन-3.00 बजे, मण्डलस्तरीय ट्रायल्स 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता 9 से 11 सितंबर तक अयोध्या में होगी। चयन ट्रायल्स में प्रतिभागी खिलाडियों को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
अत जनपद में संचालित समस्त स्कूल के प्रधानाचार्य/ प्राचार्य से अपील की जाती है कि उक्त प्रतियोगिता के चयन ट्रायल्स हेतु आप अपने स्कूल/कालेज के पुरुष खिलाडियों को अधिक से अधिक संख्या में शारीरिक शिक्षक के साथ स्टेडियम पर निर्धारित समय पर भेजने का कष्ट करें। खिलाडियों की प्रविष्टि निशुल्क है। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।