भ्रष्टाचार की गंभीर जांच में घिरे जिला कमांडेंट होमगार्ड्स आगरा संतोष कुमार मुख्यालय से सम्बद्ध किए गए

Crime उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

होमगार्डों के उत्पीड़न, शोषण और गंभीर अनियमितता में पुलिस आयुक्त आगरा की जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने की कार्यवाही

आगरा-01 मार्च।  जिला कमाण्डेण्ट, होमगार्ड, आगरा संतोष कुमार द्वारा अपने पदेन दायित्वों का निर्वहन समुचित रूप से न किये जाने एवं इनके विरुद्ध निरंतर प्राप्त हो रही गम्भीर शिकायतों के दृष्टिगत संतोष कुमार, जिला कमाण्डेण्ट, होमगार्डस, आगरा को तात्कालिक प्रभाव से होमगार्डस मुख्यालयय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ पर सम्बद्ध किया गया है। संतोष कुमार, जिला कमाण्डेण्ट, होमगार्डस, आगरा को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी योगदान आख्या तत्काल होमगार्डस मुख्यालय पर प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *