जनपदीय बालक टेबल टेनिस प्रतियोगिता राधावल्लभ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर की टीम में बनी विजेता, एम डी जैन तीनों वर्गों में उपविजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जुलाई।  होलमैन इंस्टीट्यूट कलेक्ट्रेट के संयोजन में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल में किया गया ।इसमें माध्यमिक शिक्षा के 6 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभा किया।
इसमें 19 वर्ष बालक वर्ग में राधावल्लभ इंटर कॉलेज ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को 2=1 से हराकर विजय हासिल की।
17 वर्ष बालक में राधावल्लभ इंटर कॉलेज ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को 2=1 से हराकर विजय श्री हासिल की। 14 वर्ष बालक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मिढ़ाकुर के छात्रों ने एमडी जैन इंटर कॉलेज को2=1 से हारा कर विजयश्रीहासिल की। मैच के निर्णायक साहिल और अतुल सोलंकी थे प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य हालमेंन इंस्टीट्यूट सुनील मैंसी ने किया। समापन ट्रॉफी और प्रमाणपत्रों का वितरण जनपदीय कीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल एवं मंडलीय कीड़ा सचिव अनिल कुमार,संयोजक प्रधानाचार्य सुनील मैसी ,लता चौहान,प्रशांत ने किया। चयनित टीम मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ करने मथुरा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *