12 वर्ष से कम एवं 15 वर्ष आयु के बालक/बालिकाओं के छात्रावासों में प्रवेश सम्बंधी जिला, मण्डल चयन ट्रायल्स

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के अधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित्त आवासीय कीड़ा छात्रावासों में वर्ष 2026-27 में प्रवेश हेतु उल्लेखित खेलों के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन एवं ट्रायल्स निम्न तिथियों में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किये जायेगें।

जनपद स्तरीय ट्रायल्स

दिनाँक 23.03.2026 को बालक वर्ग के जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती हाकी, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेनिस टेनिस दिनाँक 24.03.2026 को बालिका वर्ग के जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी, वालीबाल, बैडमिण्टन एवं टेनिस टेनिस खेलों के जिला स्तरीव चयन/ ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे। दिनाँक 25.03.2026 को बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्‌डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल तथा दिनाँक 26.03.2026 को बालिका वर्ग के कबड्‌डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स एवं हैण्डबाल खेलो के जिला स्तरीय चयन / ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे।

मण्डल स्तरीय ट्रायल्स

दिनोंक 27.03.2026 को बालक वर्ग के जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी. चालीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेनिस टेनिस दिनॉक 28.03.2026 को बालिका वर्ग के जिमनास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी, वालीबाल, बैडमिण्टन एवं टेनिस टेनिस खेलो के मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे। दिनाँक 29.03.2026 को बालक वर्ग के क्रिकेट, कबड्‌डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स, बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल तथा दिनॉक 30.03.2026 को बालिका वर्ग के कबड्डी, बास्केटबाल, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स एवं हैण्डबाल खेलों के मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स आयोजित किये जायेंगे।

उपरोक्त खेलो के चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुकबालक/बालिका की आयु दिनॉक 01-04-2026 को जिमनास्टिक एवं तैराकी खेल में 12 वर्ष से कम हो, तथा अन्य खेलों में 12 वर्ष से कम होना चाहिए। अर्थात जिमनास्टिक व तैराकी खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-04-2014 के बाद होना अनिवार्य हैं, तथा अन्य समस्त खेलों में खिलाड़ी का जन्म दिनोंक 0104.2011 के बाद होना चाहिएं।

आवासीय कीड़ा छात्रावासों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी को खेल साथी पोर्टल पर लागिन कर आनलाइन आवेदन करना होगा। ट्रायल्स वाले दिन आनलाइन किये गये फार्म को पूर्ण भरते हुए फार्म की पूर्ण प्रति जन्म तिथि प्रमाण सहित कार्यालय में जमा करने के पश्चात् ही ट्रायल्स में प्रतिभाग की अनुमति प्रदान की जायेगी।

बास्केटबाल एवं वालीबाल खेलों में बालकों की लम्बाई 175 से०मी० एवं बालिकाओं की लम्बाई 160 से०मी० होना आवश्यक है। ट्रायल्स से सम्बंधित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मो0नं0 9412171242 पर प्राप्त की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *