झूलेलाल साईं की पावन ज्योति में भक्तों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

झूलेलाल मित्र मंडल और महिला मंडली ने किया कार्यक्रम का आयोजन

आगरा,4 सितंबर। श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज आगरा पर बुधवार को हर माह के प्रथम सप्ताह में पढ़ने वाले चंद्र दर्शन के शुभ अवसर पर झूलेलाल मित्र मंडल और झूलेलाल महिला मंडली द्वारा बड़ी धूमधाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर झूलेलाल साईं की पावन ज्योति जगाई गई। नतमस्तक होकर साई की महिमा का गुणगान व सिंधी भजन कीर्तन पर नाच गाकर इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम को झूलण साईं की आरती, पल्लव की अरदास के अपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें समाज के सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद आतवानी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी, रोहित आयलानी, शंकर लाल आसवानी, श्याम भोजवानी, हरिश्चंद्र मोटवानी, विजय मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, प्रदीप दीवान, अशोक मोटवानी, लच्छू बेलानी, राजू कोठारी, हर्ष दसवानी, नीरज आर्या, लालित नाजवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, केसर आसवानी, पूजा मोटवानी, काव्या तुलसानी, दिशा लालवानी, चांदनी भोजवानी, भावना बसरानी, दिव्या मोटवानी, नंदिनी तुलसानी, वानी बसरानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *