आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में तृतीय जिला जिमनास्टिक चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आगरा जिले के लगभग 30 विद्यालयों के 400 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपनी जिमनास्टिक प्रतिभा एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप दयानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आगरा ने तथा बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल ने अपने नाम की।
प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर बालिका वर्ग
– प्रथम – सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
– द्वितीय – सेंट कोणार्क पब्लिक स्कूल
– तृतीय – दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर
सीनियर बालिका वर्ग
– प्रथम – सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
– द्वितीय – गणेश राम नगर स्कूल
– तृतीय – संतराम इंटर कॉलेज
सीनियर बालक वर्ग
– प्रथम – दयानंद बाल मंदिर, आगरा
– द्वितीय – सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
– तृतीय – ओरिएंटल ग्लोबल स्कूल
जूनियर बालक वर्ग
– प्रथम – दयानंद बाल मंदिर, आगरा
– द्वितीय – सी.एफ. एंड्रयूज पब्लिक स्कूल
– संयुक्त तृतीय – संतराम इंटर कॉलेज एवं ओरिएंटल ग्लोबल स्कूल
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय कालरा (मैनेजिंग डायरेक्टर, द इंटरनेशनल स्कूल, आगरा) द्वारा किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में डॉ. समृद्धि गुप्ता (प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट, आगरा), सतीश देव त्यागी (जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, आगरा), सत्यवीर सिंह (प्रबंधक, दयानंद बाल विद्या मंदिर, सुल्तानपुरा, आगरा कैंट) एवं सीए रजत गोयल उपस्थित रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथिगण
समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गिरिधर शर्मा (मैनेजिंग डायरेक्टर, सेंट एंड्रयूज ग्रुप ऑफ एजुकेशन) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में आशीष कुमार (कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित), देवेंद्र प्रताप झा (NCR कोच), सतीश राजपूत, श्रीमती करिश्मा जाट लोधी, सुमित अग्रवाल (सम्मान एजुकेशन एकेडमी) एवं हरदीप सिंह (पावरलिफ्टिंग कोच) उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के प्रायोजक एवं सहयोगी गण
प्रतियोगिता के आयोजन में मोहित गर्ग (CA), राजेश वर्मा (संचालक, राज बुक डिपो), नसीम खान (समाजसेवी), सीए रजत गोयल एवं अनिल ठाकुर (निदेशक, ओम चैरिटेबल ब्लड बैंक) और राजेश कुलश्रेष्ठ और रुपेश अग्रवाल जी का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सभी विद्यालयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालयों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजन समिति
जिम्नास्टिक वेलफेयर एसोसिएशन, आगरा
– अध्यक्ष – राजीव सोही
– सचिव – रामप्रवेश दुबे
टेक्निकल कमेटी
– प्रतियोगिता निदेशक – जावेद
– तकनीकी सचिव – अश्वनी यादव
– संयोजक – अजय चाहर
– संयोजक – सीए रजत गोयल
–


