
आगरा, 2 अक्टूबर। गत् वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा के तत्वावधान में “गांधी जयन्ती” के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2025 को ओपन पुरुष वर्ग में 05 कि.मी. ओपन पुरुष / महिला वर्ग में क्रासकंट्री रेस प्रातः 7.00 बजे स्टेडियम सदर मुख्य द्वार से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए शास्त्री चौराहे से मुड़कर माल रोड होते हुए मुख्य डाकघर से मुड़कर सदर चौकी से होते हुए स्टेडियम के सदर मुख्यद्वार पर दौड़ समाप्त हुई।

क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीडा अधिकारी, आगरा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। क्रासकन्ट्री रेस के पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि रतन सिंह भदौरिया, अंतरराष्ट्रीय एथलीट द्वारा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये। तत्पश्चात खिलाड़ियों को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं श्रीमती सविता क्रीड़ा अधिकारी आगरा द्वारा क्रासकन्ट्री रेस के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किये गये। कु०ज्योति ने देश भक्ति गीतों का गायन किया। जिससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह रहा। इस अवसर श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह, सहायक प्रशिक्षक, राजेश यादव, सहायक प्रशिक्षक, सुश्री कल्पना चौधरी, श्रीमती सुमन, रघुनाथ यादव, पुष्पेन्द्र सिंह, अनुज कपूर, दक्ष गौतम, साहिल कुमार, हरदीप सिंह हीरा, रूप कृष्ण बघेल, मनीष कुमार वर्मा आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों का परिणाम –
पुरूष धावक का नाम
1 श्री राम 03 13.04 प्रथम
2 अवधेश 169 13.44 द्वितीय
3 शिवा 253 14.47 तृतीय
4 अजय 152 13.53 चतुर्थ
5 सतेन्द्र 67 14.01 पंचम्
6 हरदयाल 68 14.04 छठे
बालिका वर्ग(05 कि0मी0)
1 कु0कोमल यादव 192 19.05 प्रथम
2 कु0पायल राठौर 105 19.14 द्वितीय
3 कु0आरती यादव 24 19.21 तृतीय
4 कु0भावना 154 19.24 चतुर्थ
5 कु0सोनम 129 20.32 पंचम्
6 कु0चॉदनी 156 21.04 छठे स्थान पर रही।
