क्रिकेट ट्रायल 17 अक्टूबर को एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 13 अक्टूबर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान दिनॉंक 23 से 19 अक्टूबर तक आजमगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली प्रदेशीय सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल सीनियर पुरूष क्रिकेट टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 17 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉंक 17 अक्टूबर को अपरान्ह 2.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जायेगा। इन ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क हैं,तथा मण्डलीय चयनित टीम प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ जायेगी, जिस पर होने वाला समस्त व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
अतः सीनियर पुरूष क्रिकेट के जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉंक 17 अक्टूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *