आगरा में इंटरनेशनल स्पोर्टस स्टेडियम की स्थापना हेतु कार्यवाही आगे बढ़ाने पर बनी सहमति

Press Release उत्तर प्रदेश

मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण की 151वीं बोर्ड बैठक हुई संपन्न

बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वास्तविक आय- व्ययक एवं 2026-27 हेतु प्रस्तावित बजट को रखा गया अनुमोदनार्थ

2025-26 में कुल प्राप्तियां 89145.60 लाख तथा कुल व्यय 54338.87 लाख एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित/अनुमानित प्राप्तियां, 154965.00 तथा कुल व्यय 117475.00 लाख

आगरा.27.01. 2026. आज आयुक्त कार्यालय के लघु सभागार में मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, की अध्यक्षता में आगरा विकास प्राधिकरण की 151वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम विगत बोर्ड बैठक में लिए गये निर्णय के अनुपालन आख्या तलब कर समीक्षा की गयी तथा संबंधित को उचित निर्देश दिए। आगरा विश्व का प्रसिद्ध पर्यटन नगर होने,तथा खेल जगत में लगातार उभरती इंटरनेशनल प्रतिभाओं के दृष्टिगत तथा शहर की गरिमा के अनुरूप एक इंटरनेशनल इंडोर्स स्टेडियम की महती आवश्यकता,स्थापना पर विचार किया गया ।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि अर्बन सीलिंग विभाग द्वारा प्राप्त भूमि जो ग्राम ककरेठा, बोदला, सिकंदरा में स्थित है का उपयोगिता के आधार पर भूमि का उपयोग नियोजन अनुभाग द्वारा किया जाना है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सीलिंग विभाग से प्राप्त भूमि पर अतिक्रमण न होने पाए इस हेतु प्राधिकरण द्वारा अस्थाई पार्क, वारवेड वायर फेसिंग या अन्य उपाय द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबंध किया जाए। बैठक में शास्त्रीपुरम योजना एवं यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के वर्षा जल निकासी हेतु नाले के निर्माण के संबंध में प्रकरण को रखा गया जिसमें बताया गया कि नाले के निर्माण के संबंध में ईएफसी हो चुकी है जल्द वित्त अनुमोदन की कार्यवाही प्रतीक्षित है।
बोर्ड बैठक में अमृत योजना के अंतर्गत जीआईएस आधारित महायोजना में चिह्नित टीओडी जोन्स हेतु उ.प्र. ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट नीति -2022 में निर्धारित व्यवस्थानुसार जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार किए जाने हेतु कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि एजेंसी द्वारा ड्राफ्ट प्लान/रिपोर्ट तैयार कर मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में गठित टेक्निकल इवोल्यूशन कमेटी को प्रेषित किया गया है। बैठक में जूता प्रदर्शनी प्रशिक्षण एवं कल्याण केन्द्र (शू प्लाजा) में रिक्त इकाइयों को आवंटन के संबंध में प्रकरण में बताया गया कि विभिन्न व्यापार मंडलों के साथ बैठक कर प्राप्त सुझावों एवं निर्देशों के क्रम में शासन को आख्या प्रेषित कर दी गई है। बैठक में मेहताब बाग ग्यारह सीढ़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल विकसित करने हेतु एएसआई को एनओसी हेतु डीपीआर तैयार कर प्रेषित की गई है।
बैठक में शास्त्रीपुरम हाइट्स परियोजना के 2 बीएचके,3 बीएचके,4 बीएचके फ्लैटों को आरएफपी के माध्यम से विक्रय किए जाने के प्रकरण में बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में शास्त्रीपुरम हाईट्स परियोजना के विक्रय हेतु 336 फ्लैटों में से कुल 93 फ्लैटों का विक्रय किया जा चुका है, मंडलायुक्त महोदय ने फ्लैटों की रेट आदि पर पुनः विचार करने तथा प्राधिकरण स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बोर्ड बैठक में लॉजिस्टिक पार्क की स्थापना हेतु फिजीबिलिटी स्टडी का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, मंडलायुक्त महोदय ने लॉजिस्टिक पार्क तथा पार्किंग तथा अन्य सुविधाएं भी साथ ही उपलब्ध किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीए द्वारा संचालित सूरसदन प्रेक्षागृह को फिक्स्ड रेवेन्यू शेयरिंग के आधार पर पीपीपी मॉडल पर संचालित एवं अनुरक्षण कराए जाने के प्रकरण को रखा गया जिसमें बताया गया कि उक्त हेतु कंसल्टेंट एजेंसी से विगत वर्षों की आय- व्यय की गणना कराते हुए निविदा आमंत्रित की जिसमें कोई विड प्राप्त नहीं हुई है, मंडलायुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि समीक्षा कर व्यावहारिक रेट तय करते हुए पुनः निविदा आमंत्रित की जाएं।
बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का दिनांक 31.12.2025 तक वास्तविक आय- व्ययक एवं 2026-27 का प्रस्तावित बजट को बोर्ड के समक्ष अनुमोदनार्थ रखा गया, जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का दिनांक 31.12.2025 तक वास्तविक आय/कुल प्राप्तियां लाख में,89145.60 तथा कुल व्यय 54338.87 है एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु प्रस्तावित, अनुमानित प्राप्तियां, लाख में, 154965.00 तथा अनुमानित कुल व्यय 117475.00 है
बैठक में आगरा शहर हेतु तैयार विजन, इंप्लीमेंटेशन स्ट्रेटजी एंड इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान के अंतर्गत कार्यों के प्रकरण को बोर्ड के समक्ष रखा जिसमें बताया गया कि कंसल्टिंग एजेंसी द्वारा 132 प्रोजेक्ट सुझाए गए हैं जिस पर कार्य कराए जा रहे हैं।
बोर्ड बैठक में ताज नगरी स्थित एडीए हाइट्स परियोजना का निस्तारण एक मुश्त/बल्क सेल में किए जाने के प्रकरण को रखा गया जिसके अंतर्गत 2 बीएचके व 3 बीएचके के कुल 170 फ्लैट अवशेष हैं उक्त को अलोकप्रिय संपत्ति में रखते हुए बल्क में आवंटन/विक्रय उचित होगा, मंडलायुक्त महोदय ने बैठक में मौजूद गैर सरकारी सदस्यों को भी उक्त प्रकरण पर उचित सुझाव तथा राय आमंत्रित की जिसमें सभी के द्वारा बल्क में विक्रय कर प्रकरण निस्तारण का अनुमोदन किया गया।
बोर्ड बैठक में आगरा विश्व का प्रसिद्ध पर्यटन नगर होने, उसकी ऐतिहासिकता तथा स्पोर्ट्स फील्ड में लगातार इंटरनेशनल प्रतिभाओं के उदय तथा उसकी गरिमा के अनुरूप एक इंटरनेशनल इंडोर्स स्टेडियम की महती आवश्यकता, स्थापना पर विचार किया गया, आगरा में इंटरनेशनल स्पोर्ट स्टेडियम की स्थापना हेतु कार्यवाही आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में एक लंबे अंतराल के बाद आगरा शहर को अटलपुरम टाउनशिप तत्पश्चात रायपुर रहनकला प्रोजेक्ट की सराहना की गई।
बैठक में आगरा इनर रिंग रोड़ के द्वितीय चरण के नये टोल प्लाजा निर्माण ,अटलपुरम योजना हेतु अवशेष भूमि की अर्जन की कार्यवाही, ताजनगरी फेस 2 योजना में दुर्बल आय वर्ग आवासों के ध्वस्तीकरण कार्यवाही आदि प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित को उचित निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ,उपाध्यक्ष एडीए श्रीमती एम. अरून्मौली, सचिव श्रीमती श्रद्धा शांडिल्यायन, सहयुक्त नियोजक श्रीमती स्मिता निगम एवं गैर सरकारी सदस्य के रूप में शिव शंकर शर्मा और नागेंद्र प्रसाद दुबे आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *