
आगरा। जॉन मिल्टन स्कूल नेहरू एन्क्लेव में कोच मनौज कुशवाह द्वारा संचालित आध्या क्रिकेट अकादमी की प्रशिक्षु मूल रूप से झारखंड निवासी प्रियंका लूथरा का चयन ईस्ट जोन सीनियर टी-20 क्रिकेट टीम में किया गया है। वह आगामी 4 नवंबर से नागालैंड मैं आयोजित इंटर जोनल T- 20 प्रतियोगिता में East zone क्रिकेट टीम से खेलेगी। वर्तमान में प्रियंका लूथरा U-19 T-20 में झारखंड टीम की कप्तान है।
प्रियंका लूथरा ने वर्तमान में अभी आयोजित सीनियर T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रियंका के चयन पर जॉन मिल्टन स्कूल के चेयरमैन विनोद बंसल , जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोसन , सर्वेश भटनागर , बलदेव भटनागर, राजेश शर्मा, मधुसूदन शर्मा ,अनीश राजपूत आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
