आगरा पहुंचे CM योगी, जन प्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के किया भव्य स्वागत

State's

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच गये हैं। मुख्यमंत्री आज कुछ जल्दबादी में दिखे, लेकिन बहुत अच्छे मूड में थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे सभी नेताओं से मिले। एयरपोर्ट पर अपने स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे स्थानीय भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए सीधे गाड़ी में जा बैठे और होटल अमर विलास पैलेस के लिए रवाना हो गये।

मुख्यमंत्री होटल अमर विलास पैलेस में यूनिकॊन कंपनियों के कॊन्क्लेव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस कॊन्क्लेव में वे निवेशक भाग ले रहे हैं, जिन्होंने 2023 में हुई इन्वेस्टर्स समिट में आगरा में निवेश की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री इस कान्क्लेव में भाग लेकर तत्काल वापस लौट जाएंगे क्योंकि उन्हें आज प्रयागराज भी पहुंचना है।

एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चाहर, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॊ. धर्म पाल सिहं, डाॊ. जीएस धर्मेश, चौधरी बाबूलाल, छोटे लाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॊ. मंजू भदौरिया, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के अलावा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप भाटी और अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ऐसा पहली बार दिखा कि मुख्यमंत्री ने आज एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से कोई बात नहीं की। हालांकि वे सभी से मुस्कराकर मिले। नेताओं के गुलदस्ते स्वीकार कर सीएम योगी सीधे अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए और होटल चले गए।

अमर विलास पैलेस होटल में आयोजित यूनिकॉर्न कंपनीज कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना है। इस कॉनक्लेव में पहुंचे उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री बात कर यह समझेंगे कि वे आगरा में निवेश के लिए क्या-क्या सुविधाएं चाहते हैं। ये वे उद्योगपति हैं जिन्होंने 2023 में हुई समिट में आगरा में निवेश करने की इच्छा प्रकट की थी। इस कॉनक्लेव में देश के अलावा विदेशों के भी प्रमुख उद्योगपति पहुंचे हुए हैं।

इस कॉनक्लेव में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केपी राजू मुख्य भूमिका में हैं। श्री राजू बीते कल ही आगरा पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री एक बजे तक इस कॊन्क्लेव में मौजूद रहेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *