अभियान चलाकर यमुना तलहटी में की सफाई ,कचरा इकट्ठा किया

Press Release उत्तर प्रदेश

—–स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर और नगर निगम कर्मियों ने कंधे से कंधा मिलाकर किया सफाई का कार्य
——-यमुना आरती स्थल और आत्मा दौला व्यू प्वाइंट पर चलाया गया अभियान

आगरा। रविवार सुबह यमुना आरती स्थल, एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर यमुना तलती में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने शहरवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। रिवर कनेक्ट कैंपेन और इंडिया राइजिंग के सदस्यों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर यमुना नदी से कई ट्रैक्टर कचरा निकाला गया। अभियान में नगर निगम के 50 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों ने भी भाग लिया।
रिवर कनेक्ट कैंपेन के बृज खंडेलवाल ने सभी प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आगरा के नागरिक भविष्य में भी यमुना की सफाई के इस पवित्र कार्य से जुड़े रहेंगे। यह आयोजन न केवल नदी की स्वच्छता के लिए था, बल्कि आगामी गंगा दशहरा उत्सव की तैयारियों का भी हिस्सा रहा। कार्यक्रम में नगर निगम की ओर से सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेड एस ओ ताजगंज महेंद्र सिंह, जेड एस ओ छत्ता आशुतोष वर्मा के अलावा एस एफआई संजीव यादव, राघवेन्द्र, रामजी भैया और राजवीर सिंह के अलावा डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ हरेंद्र गुप्ता, पद्मिनी अय्यर,जुगल श्रोत्रिय, अभिनव श्रोत्रिय, वल्लभ विनोद अग्रवाल, सुशील गोस्वामी, धर्मेंद्र शर्मा जी , रंजन शर्मा, मुकेश चौधरी, वत्सला प्रभाकर, अभिषेक मेहरोत्रा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नितिन जौहरी के नेतृत्व में इंडिया राइजिंग के वालंटियर्स ने अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान पर्यावरणविद डॉ देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि यमुना नदी, जो कभी आगरा की जीवनरेखा थी, आज प्रदूषण और उपेक्षा के कारण मृतप्राय हो चुकी है। इसका जल विषाक्त और किनारे सूख चुके हैं। यह नदी अब हमसे कार्रवाई की मांग कर रही है।”
यमुना आरती महंत पंडित जुगल किशोर ने कहा कि यमुना सफाई अभियान इसी दिशा में एक जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य नदी को स्वच्छ करना, जागरूकता फैलाना और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाना है।

वर्जन ——–
यमुना केवल नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत का अभिन्न अंग है । नगर निगम आगरा द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल नदी की सफाई नहीं बल्कि जन जागरूकता का निर्माण भी है । आम नागरिक इस महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आहुति दें।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *