आगरा,30 जुलाई। खेल निदेशालय उ०प्र०, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में उ०प्र० की टीम की प्रतिभागिता हेतु पूर्व में जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 06 अगस्त, 2026, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 12-13 अगस्त, 2026 एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स दिनांक 19-20 अगस्त, 2026 को निर्धारित किये गये थें, जिनकी तिथियों में परिवर्तन किया गया हैं।
उक्त सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रदेशीय टीमां जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में प्रातः 11 बजे में निम्न तिथियों में आयोजित कराये जायेगे, जिनका विवरण निम्नवत् हैं:-
जिला स्तरीय ट्रायल्स की तिथि
13 अगस्त, 2026
मण्डल स्तरीय ट्रायल्स की तिथि
18 एवं 19 अगस्त, 2026
प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स की तिथि
24 एवं 25 अगस्त, 2026
जिला एवं मण्डल स्तरीय समस्त खेलों के चयन/ ट्रायल्स दर्शाई गई तिथियों में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किये जायेगें। तथा प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स दिनॉक 24 एवं 25 अगस्त, 2026 को निम्न जनपदों में खेलवार आयोजित किये जायेगेः-
टेनिस (श्रावस्ती), वालीबाल (अयोध्या), तैराकी (बरेली), बास्केटबाल (बस्ती), बैडमिण्टन (म्योहाल, प्रयागराज). टेबल टेनिस (रायबरेली) कबड्डी (आगरा), शतरंज, ब्रिज एवं योगासन (लखनऊ), भारोत्तोलन एण्ड बेस्टफिजिक (अमेठी). एथलेटिक्स (मेरठ), फुटबाल (उन्नाव), कैरम (कानपुर), कुश्ती (आजमगढ़), पावरलिफ्टिंग (गाजियाबाद), क्रिकेट (मुरादाबाद). हाकी (वाराणसी), खो-खो (कासगंज),
प्रतिभागी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल्स में शारीरिक सबंर्धन परीक्षण खेल कौशल परीक्षण कुल प्राप्तांक 100 के आधार पर चयन सुनिश्चित किया जायेगा, उपरोक्त सिविल सर्विसेज चयन / ट्रायल्स में ओटोनोमस बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/निगम /पंचायत / पुलिस विभाग के कर्मचारी / शिक्षा विभाग अध्यापक / सहायक अध्यापक आदि द्वारा भाग नही ले सकती। यह जानकारी
क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।


