स्कूल गैम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के लिए आगरा की स्वर्ण पदक विजेता 5 खिलाड़ी मानवी सिंह, आद्या शर्मा,दीवा गुप्ता, पूर्णिमा बघेल व अंशिका यादव चयनित।
अंडर-19 व 17 में ओवर ऑल विजेता जबकि अंडर-14 में ओवर ऑल उपविजेता रही।
आगरा वापस लौटने पर फूलमाला पहनाकर किया गया स्वागत एवं सम्मान
आगरा, 16 सितंबर।सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की ताइक्वान्डो कोच नीतू सिंह की सूचनानुसार तमिलनाडु प्रदेश के श्री कोयमबटूर ज़िले में दिशा हाई परफ़ॉर्मेंस सेंटर,पोलौची में आयोजित की गईं सीआईएससीई राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता जोकि अंडर-14,17 एवं 19 वर्ष (बालिका वर्ग) में खेली गई में आगरा जोन के ताइक्वान्डो खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम कोच नीतू सिंह के नेतृत्व में अपना शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश एवं आगरा ज़िले का नाम रोशन किया।टीम अंडर-19 व 17 में ओवर ऑल विजेता। जबकि अंडर-14 में ओवर ऑल उपविजेता रही।
स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ़ इंडिया की राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के लिए आगरा की स्वर्ण पदक विजेता 5 खिलाड़ी मानवी सिंह,आद्या शर्मा,दीवा गुप्ता,पूर्णिमा बघेल व अंशिका यादव चयनित हुई हैं।
स्वर्ण पदक विजेता:-विजेता एवं चयनित बालिका खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
1.सेंट पैट्रिक्स की मानवी सिंह
(अंडर-19 वर्ष के,अंडर 40 किलो ग्राम भार वर्ग में)
2.सेंट पैट्रिक्स की आद्या शर्मा,
(अंडर-17 वर्ष के, अंडर 32 किलो ग्राम भार वर्ग में)
3.सेंट कांरेडस की दीवा गुप्ता
(अंडर-17 वर्ष के, ओवर 68 किलो ग्राम भार वर्ग में)
4.क्राइस्ट द किंग की
पूर्णिमा बघेल
(अंडर-19 वर्ष के, अंडर 52 किलो ग्राम भार वर्ग में)
व
5.-इण्डियन हैरिटेज की अनिष्का यादव
(अंडर-17 वर्ष के, अंडर 35 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत पदक विजेता:-
ऐश्वर्या प्रभा राज,दिया सिंह,प्रियांशी मंगलानी, मोनिका यादव,अवंतिका सिंह व प्रियांशी अग्रवाल।
कांस्य पदक विजेता:-
आराध्या भदौरिया,
वैष्णवी मिश्रा,मान्या अग्रवाल व विभूषिता भारद्वाज।
आगरा वापस लौटने पर सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर लीना, 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा व कौशलेंद्र सिंह द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।