चीन के भारत में नवनियुक्त राजदूत जू फीहोंग ने अपना कार्यभार संभाला

INTERNATIONAL

चीन के भारत में नवनियुक्त राजदूत जू फीहोंग शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच गए और अपना कार्यभार संभाल लिया। नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने यह जानकारी दी।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल डिवीजन के अधिकारियों, चीनी दूतावास के मंत्री मा जिया, मंत्री वांग लेई समेत कई अधिकारियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चीनी राजनयिक और उनकी पत्नी का स्वागत किया।

जू फीहोंग भारत में चीन के 17वें राजदूत हैं। इनसे पहले भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग थे, जिन्होंने तीन साल नई दिल्ली में सेवा देने के बाद अक्तूबर 2022 में यह जिम्मेदारी छोड़ी।

नए राजदूत की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर कई मुद्दों पर विवाद है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *