बाल दिवस की शाम,विकलांग बच्चों के नाम”, बाल दिवस को एक ख़ास तरीक़े से उन बच्चों संग मनाया जिनका भले ही कोई अपना नहीं पर उनके पास जो है वो किसी अपने से कम भी न नहीं -कोमल देवनानी ब्यूटीशियन एंड मॉडल

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। कोमल देवनानी ब्यूटीशियन एंड मॉडल  ने बाल दिवस को एक ख़ास तरीक़े से उन बच्चों संग मनाया जिनका भले ही कोई अपना नहीं पर उनके पास जो है वो किसी अपने से कम भी न नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही इन्हें इनके काम की वस्तु दी ,पर ऐसा लगा कि मुझे इनसे कुछ मिला जो कि सुकून और शांति से कम नहीं। आज एक अलग ही अनुभव महसूस किया जो इससे पहले कभी नहीं किया। ये बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से भले ही कमज़ोर है। पर इनका आत्मबल इतना मज़बूत है कि जीवन की किसी भी दौड़ में ये हिस्सा ले सकते है। और जीतकर भी दिखा सकते हैं। मैं सभी को यही संदेश देना चाहूँगी कि इन बच्चों को कमज़ोर ना समझें,इनके साथ थोड़ा समय बिताएँ,इनके लिए कुछ करें। यक़ीन मानें आपको जो सुकून और संतुष्टि की अनुभूति होगी वो कही नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *