वन महोत्सव सप्ताह में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 4 जुलाई। आगरा वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों में वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत  कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बांईपुर रेंज:- बाईपुर रेंज के अन्तर्गत जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पेंटिंग कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों को कलर ड्राइंग शीट दी गई एवं बेस्ट पेंटिंग्स को पुरस्कार भी दिया गया। उसके पश्चात बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद श्री विजय सिंह, स्कूल प्रबंधक आरके सिंह राघव व श्री कृपाशंकर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बाईपुर एवं वनकर्मी मौजूद रहे।

खेरागढ़ रेंज:- खेरागढ़ रेंज के अन्तर्गत वन महोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी का अयोजन किया गया साथ ही विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी सुश्री आयशा नसीम व उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री नीरज यादव एवं वनकर्मी तथा ग्राम प्रधान कागारौल उपस्थित रहे। फतेहाबाद रेंज:- फतेहाबाद रेंज के अन्तर्गत कस्तूरबा कन्या विद्यालय, फतेहाबाद में विद्यार्थियों के साथ प्रभात फेरी का अयोजन किया गया एवं विद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थियों के साथ गोष्टी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती ब्रजेश पाठक व क्षेत्रीय वन अधिकारी, फतेहाबाद श्री विशाल राठौर एवं वनकर्मी उपस्थित रहे। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बड़े हो चुके पेड़ों के ट्री गार्ड निकाले गये। जैतपुर रेंज:- जैतपुर रेंज के अन्तर्गत ग्राम नहटौली में पूर्व प्रधान सुरेन्द्र शर्मा एवं वर्तमान प्रधान महेश चन्द्र एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, नहटौली के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक एवं स्कूल के बच्चे तथा ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, जैतपुर श्री कोमल सिंह व वनकर्मियों द्वारा वृक्ष बारात, वृक्ष भण्डार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह जानकारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग. आगरा आदर्श कुमार ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *