
आगरा। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुरास 14,17,एवं 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 16 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश की माध्यमिक बालक टीम का कोच आगरा के चौधरी एम डी अहमद खान को बनाया गया है। चौधरी एम डी अहमद खान श्री भवानी सिंह इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत है। अहमद दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम के कोच नियुक्त हुए है, इससे पूर्व उनके नेतृत्व में टीम अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में रायपुर छत्तीसगढ़ में ओवरऑल विजेता रही थी।
उनकी इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका विश्व प्रताप सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह, भवानी ग्रुप ऑफ एजुकेशन सचिव पुष्पेंद्र कुमार सिंह मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल, अंतराष्ट्रीय ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, भारतीय कुराश संघ के महासचिव विक्रांत कुमार, साईं कोच किरण कश्यप, संजय नेहरू, रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,के०पी० सिंह यादव, ब्रजेश सिंह, शाहतोश गौतम, मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, दिलीप शर्मा, अमिताभ गौतम,मीता वर्मा, संजीव यादव, ब्रजराज सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, शौरभ सिंह,हिमांशु शर्मा,स्वेता चराग, अनिल दीक्षित,आशीष जैन, प्रणव सिंह, लव प्रकाश गुप्ता,उपेंद्र कुशवाह, सत्यप्रकाश यादव,जनार्दन राणा, गोविंद सिंह,सौरभ गुप्ता, दिव्यांशु गर्ग, संतोष सिंह आदि ने बधाईयां दी ।
