उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन पर प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर गिट्टी रहित ट्रैक (Ballast Less Track) का निर्माण कार्य किया जाना है। यह कार्य दिनांक 20 नवंबर 2026 से 29 दिसंबर 2026 तक कुल 40 दिनों के लिए किया जाएगा। कार्य के दौरान यात्री ट्रेनों का परिचालन सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ किया गया है।
मार्ग परिवर्तित की जाने वाली ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 12410 – हजरत निजामुद्दीन– रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस
दिनांक 21.11.2026 से 29.12.2026 तक मथुरा जंक्शन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन–बीना जंक्शन के स्थान पर मथुरा जंक्शन–बयाना जंक्शन–सोगरिया–रुठियाई जंक्शन–बीना जंक्शन मार्ग से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 12406 – हजरत निजामुद्दीन–भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस
दिनांक 20.11.2026 से 27.12.2026 तक मथुरा जंक्शन–वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी जंक्शन–बीना जंक्शन के स्थान पर मथुरा जंक्शन–बयाना जंक्शन–सोगरिया–रुठियाई जंक्शन–बीना जंक्शन मार्ग से संचालित होगी।
आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ की जाने वाली ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 19665 – खजुराहो–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस
दिनांक 21.11.2026 से 30.12.2026 तक दतिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ होगी।
2. गाड़ी संख्या 19666 – उदयपुर सिटी–खजुराहो एक्सप्रेस
दिनांक 19.11.2026 से 28.12.2026 तक दतिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ होगी।
3. गाड़ी संख्या 12279 – ताज एक्सप्रेस
दिनांक 20.11.2026 से 29.12.2026 तक ग्वालियर जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ होगी।
4. गाड़ी संख्या 12280 – ताज एक्सप्रेस
दिनांक 20.11.2026 से 29.12.2026 तक ग्वालियर जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट/प्रारंभ होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति एवं मार्ग की जानकारी रेलवे के उपलब्ध सूचना माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।


