भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आगरा में सात नवम्बर को मनेगा जश्न

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 06 नवम्बर। भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को देशभर में जश्न मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के तत्वावधान में आगरा हॉकी संघ द्वारा इस जश्न को खिलाड़ियों के बीच जोरदार तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। वैसे तो यह जश्न पूरे देश में हाकी प्रेमियों द्वारा मनाया जाएगा लेकिन ताजनगरी आगरा में यह जश्न कुछ खास होगा। इसके लिये संघ ने जोरदार तैयारियां कर ली हैं।
आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डा. कमल चौधरी और सचिव संजय गौतम ने बताया कि सात नवम्बर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से आयोजित इस जश्न के मुख्य अतिथि विधायक डा जीएस धर्मेश होंगे। इस अवसर पर शहर के दस विभिन्न विद्यालयों की टीमों के महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच हॉकी के मुकाबले होंगे। ये मुकाबले दोपहर बारह बजे तक चलेंगे। इस दौरान शहर के अनेक खेलप्रेमी  उपस्थित रहकर जश्न में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।
प्रतियोगिता में कैंट इंटर कॉलेज, कृष्ण पीजी कॉलेज, जी एल पब्लिक स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, सेंट अगस्टिन स्कूल, बी डी जैन पीजी कॉलेज, स्टेडियम 11, बैजंती देवी इंटर कॉलेज, छावनी परिषद पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंबर 3, सेंट फ्लावर पब्लिक स्कूल के बच्चे हॉकी खेलेंगे।इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को आगरा हॉकी संघ द्वारा प्रमाण पत्र  दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रमोद गिरी, क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, आगरा हॉकी के उपाध्यक्ष संजय तिवारी महिला सचिव मीनाक्षी घिल्डियाल, तपेश कुमार शर्मा, रीनेश मित्तल, शाहिद अंसारी, डॉक्टर जयशंकर यादव हॉकी टेक्निकल इंचार्ज आदि भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *