भाजपाई केवल चुनावी गणित पर करते हैं काम, आम आदमी से नहीं है कोई सरोकार: अखिलेश यादव

Politics

अखिलेश, बोले-भाजपाई केवल चुनावी गणित पर करते हैं काम ,आम आदमी से नहीं है कोई सरोकार, बीजेपी हराओ- संविधान बचाओ

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने एक नया नारा दिया कहा- 80 हराओ, संविधान बचाओ। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी के चुनावी समीकरणों का गणित समझाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रीजन में भाजपा के 3 लाख वोटर कम हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बात करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चुनाव नजदीक देख किसानों के लिए बनाये काले कानून वापस मजबूरी में लिए गए। उन्होंने कहा कि किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा सच में किसानों का दर्द समझती है तो उन्हीं स्वामीनाथन के फॉर्मूले को क्यों लागू नहीं कर रही है? बातचीत में अखिलेश यादव ने युवाओं को रोजगार और समाज के दूसरे वर्गों से जुड़े मुद्दे भी उठाये और भाजपा से सवाल पूछा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए फार्मूला ही भाजपा को हराएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान,नौजवान और पीडीए के जो साथी हमारे साथ आ गए हैं वो ही बीजेपी को प्रत्येक सीट पर तीन लाख वोट का नुकसान करवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पूरे कार्यकाल में केवल चुनावी गणित पर ही काम करते रहे, आम आदमी के सुख-दुःख से इनका कोई सरोकार नहीं है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *