बिल्लू चौहान बने वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी अदनान अली ने फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर रघुरमन अय्यर की सहमति से सुरेंद्र सिंह चौहान (बिल्लू चौहान) को वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन इंडिया का जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। बिल्लू चौहान पिछले लगभग 15 वर्षों से आगरा रीजन फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के executive मेम्बर है।

श्री चौहान की देख रेख में दरज़नों प्रदेशीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक कर चुके है। जिसमे प्रमुख ऑल इंडिया प्राइस मनी फुटबॉल चैंपियनशिप, सीनियर वोमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप, (SGFI) junior Asia cup जिसमे 10 देशों की टीम ने प्रतिभाग किया था, हाल ही में दिसंबर 2025 में नेशनल सीनियर मेन्स फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। इनके नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश के वेटरन्स खिलाड़ियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की संभावना है। संभावना है की वेटरन्स फुटबॉल फेडरेशन इंडिया के द्वारा इनको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

इनकी नियुक्ति पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, आगरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरि सिंह यादव, आर एस ओ संजय शर्मा , समाज सेवी अशोक रैना , सेंट जॉर्जेस के प्रधानाचार्य अक्षय जरमाया, एस एस चौहान, राजीव सोई, अक्षय सिंह आदित्य चौहान, योगेश वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *