बड़ा फेरबदल: समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को किया यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Politics

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। समाजवादी पार्टी ने श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले नरेश उत्तम पटेल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी ने उन्हें फतेहपुर से प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद अब श्याम लाल पाल को यूपी को सपा ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *