आगरा के प्रिल्यूड स्कूल की बड़ी पहल: 49 मेधावियों को मिली ₹29 लाख की छात्रवृत्ति, प्रतिभा का हुआ भव्य सम्मान

Press Release

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की परंपरा जारी रखते हुए हाईस्कूल परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 49 छात्रों को कुल 29 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

समारोह में मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में वंश रमानी, ध्रुवि गुप्ता, गीतिका कुकरेजा और आर्या शर्मा को 1.46 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति दी गई। साक्षी भोजवानी को 1.43 लाख रुपये और हर्ष भारद्वाज को 1.34 लाख रुपये प्रदान किए गए। अन्य कई छात्रों को उनके अंकों के आधार पर अलग-अलग राशि की छात्रवृत्तियां दी गईं।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार छात्रवृत्ति तीन श्रेणियों में तय की गई। 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वालों को 100 प्रतिशत कंपोजिट फीस छात्रवृत्ति, 90 से 94.9 प्रतिशत अंक पाने वालों को 50 प्रतिशत और 80 से 89.9 प्रतिशत अंक पाने वालों को 25 प्रतिशत कंपोजिट फीस छात्रवृत्ति दी गई। इसके लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य रखी गई।

मुख्य अतिथि Dr. रंजना बंसल ने कहा कि इस तरह की पहल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करती है और अन्य संस्थानों के लिए भी उदाहरण है।

विद्यालय के निदेशक Dr. सुशील गुप्ता ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य में निवेश है। उन्होंने छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ही उन्हें आगे बढ़ाता है।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के साथ हुआ। विद्यालय ने संकेत दिया कि आगे भी मेधावी छात्रों को इसी तरह प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *