भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कानपुर में कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को ‘श्रीकृष्ण’ और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताते हुए होर्डिंग लगाया

Politics

Bharat Jodo Nyay Yatra : कानपुर में स्वागत मंच के पास लगी होर्डिंग में राहुल गांधी को ‘श्रीकृष्ण’ और अजय राय को बताया ‘अर्जुन’

कानपुर।  कानपुर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शहर में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। इस सब के बीच एक ऐसी होर्डिंग वायरल हो रही है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘श्रीकृष्ण’ और यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को ‘अर्जुन’ बताया गया है।

यह होर्डिंग कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई है। कांग्रेस के युवा नेता संदीप शुक्ला ने यह होर्डिंग लगाई है।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *