आगरा, 5 जनवरी। अयोध्या में स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 22 जनवरी को घरो में पांच दीपक जलाने और घरों पर सजावट करने के लिए मुहिम शुरु की है। संघ के पदाधिकारियों ने घर-घर अक्षय पुष्प चावल पत्रक वितरण किए हैं। कमला नगर के कर्म योगी, प्रेमानंद कुंज में पहुंचे मुख्य रूप से कर्म योगी नगर के संचालक कौशल शर्मा व धर्म जागरण सम्यक संघ के समन्वयक के संयोजक गिरर्जेश तिवारी आदि ने घर घर अक्षत और पत्रक वितरित किए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवमंगल गुप्ता, नागेंद्र सिंह गहलोत, शोभित शर्मा, प्रचार प्रमुख अमृत मखीजा, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, पार्षद हरिओम बाबा, प्रेमलता शर्मा (नगर कार्यवाहिका धार्मिक विभाग कर्मयोगी नगर, राष्ट्रीय सेविका समिती), रेखा शर्मा और सोनी अग्रवाल आदि सेविकाएं मौजूद रहीं।