प्रसिद्ध कथा व्यास पं. अमित नारायण द्विवेदी द्वारा किया जा रहा श्री शिव महापुराण कथा का सुंदर वर्णन

स्थानीय समाचार

आगरा। खेरिया मोड़, पुलिस चौकी के पास श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अमित नारायण द्विवेदी के मुखारविंद से 20 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसमें पूजा के लिए यजमान के रूप में मिथिलेश ताराचंद अग्रवाल रहे। मनोज नौतनानी ने बताया आज प्रसिद्ध श्री शिव महापुराण कथा प्रसंग शिवजी ज्योतिर्लिंग रूप में प्रकट हुए।

छठवें दिन की कथा का प्रसंग

हिमालय की पत्नी के गर्व से माता पार्वती ने जन्म लिया। उस समय नारद जी उपस्थित हुए। नारद जी से हिमालय और पत्नी ने पूछा कि इसका भाग्य बताइए। इसका भविष्य बताइए । तब नारद जी ने कहा कि इसका पति अमंगल वेष धारी नग्न वेष धारी, जटा जूठ धारी होगा। उसके माता-पिता नहीं है ,वह अजन्मा है ।जिनका नाम शिव होगा। शिव शंभू कैलाशपति महादेव ही आपकी पुत्री पार्वती के पति होंगे। फिर पार्वती ने मन में शिव को बसाकर के निर्जन वन में शिव को प्राप्त करने के लिए तप किया । कई वर्षों तक तपस्या की है तब शिवजी उपस्थित होकर के माता पार्वती को कहा है कि अपने पिता से कहो हमारे यहां विवाह का प्रस्ताव लेकर आयें। हमारे यहां लग्न पत्रिका भेजें तब हम विवाह करेंगे क्योंकि एक बार हम तुम्हें अपनी मर्जी से विवाह करके सती रूप में खो चुके हैं अब तुम्हें दोबारा खोना नहीं चाहते हैं इसलिए हम विधिवत विवाह करेंगे।

आज के प्रसंग का आनंद सभी भक्तगणों प्राप्त किया। कथा में प्रमुख रूप से अजय नोतनानी, अनुज दुबे, मनोज नौतनानी, संजय नोतनानी,विकास अग्रवाल,रंजन दुबे, डॉ मोहित गुप्ता,अजय शर्मा, दीपक कुशवाह,दिनेश अरोड़ा, धर्मेंद्र सुमित, ध्रुव सुमित शर्मा, मनीष खेत्रपाल, ललित, अनुराग शर्मा, आदित्य शर्मा, अखिल वर्मा, संजय जैन, सत्य प्रकाश, नीतू सोलंकी, विक्रांत चतुर्वेदी,अमन, तालिका सक्सेना,राजीव रजावत , राजबाला बघेल,सुशीला त्यागी आदि भक्तगण एवं सहयोगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *